- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयंती पर छत्रपति शिवाजी को नमन किया है। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि स्वराज्य के प्रणेता, अदम्य साहसी एवं भारतीय नौसेना के जनक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
शिवाजी महाराज का 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प और स्वाभिमान की चेतना आज के 'नए भारत' के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों को तोड़कर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा था कि हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा एवं सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। युगपुरुष, राष्ट्रनायक और अदम्य साहस के पर्याय शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।
वहीं भजनलाल ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और 'भारत सेवक समाज' के माध्यम से दी गई शिक्षा हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें