- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री बन चुके हैं। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद भारत एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर रहा है। खबरों के अनुसार, भारत जल्द ही बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध एक बार फिर से सुधर सकते हैं। खबरों के अनुसार, सिलहट में भारत के सीनियर कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करने के प्रयास जारी हैं। दास ने सिलहट जिला प्रेस क्लब में बोल दिया कि मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा अब जारी किए जा रहे हैं। साथ ही यात्रा वीजा सहित अन्य श्रेणियों को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध बिगड़ने के कारण भारतीय वीजा केंद्रों ने पड़ोसी देश में अपना परिचालन निलंबित कर दिया था। छात्र नेता की मौत के बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें भारत विरोधी रंग भी देखने को मिले।
शेख हसीना को गंवानी पड़ी थी अपनी सत्ता
आपको बता दें कि जुलाई 2024 में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को आनी सत्ता गंवानी पड़ी थी। शेख हसीना विरोध प्रदर्शनों के बाद भारत भाग कर आना पड़ा था। इस प्रदर्शन के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए थे।
PC: educationpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें