- SHARE
-
वैंकूवर, मलकीत सिंह। कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के न्यू वेस्टमिंस्टर शहर में 88 वर्षीय बुज़ुर्ग बेबे के साथ दिनदहाड़े हिंसक लूट की वारदात के बाद स्थानीय लोगों के अलावा पंजाबी समुदाय में गहरी चिंता का माहौल बन गया है।
प्राप्त विवरणों के अनुसार इस घटना का शिकार हुई 88 वर्षीय उक्त बुज़ुर्ग बेबे अपने घर के पास सैर कर रही थी इस दौरान अचानक वहां पहुंचे एक अज्ञात लुटेरे द्वारा बेबे के हाथ में पहने सोने के गहने छीनने के लिए उसके साथ हाथापाई गई, जिस दौरान बेबे द्वारा अपने बचाव के लिए अपने दाहिने हाथ में पकड़ी छड़ी के सहारे लुटेरे को डराने की कोशिश की गई, परंतु बुज़ुर्ग अवस्था के कारण बेबे की पेश न चली और पलों में ही लुटेरा बेबे के हाथ में पहने कीमती गहने जबरदस्ती खींचकर वहां से फरार हो गया।
घटना के कुछ समय बाद बेबे को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा इस संबंध में सिलसिलेवार जांच पड़ताल की जा रही है।
PC: gettyimages
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें