- SHARE
-
खेल डेस्क। ब्रायन बेनेट (नाबाद 63) और कप्तान सिकंदर रजा (45 रन) की शानदार पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उनसे अपने ग्रुप-बी में टॉप किया।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने चार विकेट पर 182 रन बनाकर जीत जीत दर्ज की। ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों को ही मात देने के साथ जहां बड़ा उलटफेर किया तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल जाने की वजह से वह टेबल में टॉप पर खत्म करने में कामयाब रहा।
जिम्बाब्वे ने लिमिटेड ओवर्स वर्ल्ड कप के इतिहास में दर्ज की पहली जीत
इस जीत के साथ ही सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। जिम्बाब्वे की ये लिमिटेड ओवर्स वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक श्रीलंका के खिलाफ पहली जीत है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फुल मेंबर्स टीमों के खिलाफ ये जिम्बाब्वे की अब तक की पांचवीं जीत है।
क्रिकेट के इस विश्व कप में वह ऑस्ट्रेलिया को 2 बार और आयरलैंड, पाकिस्तान को श्रीलंका को एक-एक बार हरा चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे की पारी में कुल 7 छक्के लगे, जो अब तक किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में उनकी ओर से एक पारी में लगे सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें