- SHARE
-
खेल डेस्क। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स को शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल गए मैच में भी अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके। वह इस विश्व कप में लगातार तीसरी बार खाता नहीं खोल सके हैं।
इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से एक एडिशन में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में वह पहले नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत का कोई भी खिलाड़ी इतनी बार डक पर आउट नहीं हुआ था।
वहीं अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में आशीष नेहरा की भी बराबरी कर ली है। वह भी तीन डक पर विश्व कप में आउट हो चुके हैं। अभिषेक लगातार तीन डक पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं। वाॅशिंगटन सुंदर इससे पहले लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हो चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें