- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
खबरों के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह 517.00 रुपए (0.33%) की तेजी के साथ 1,55,336.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेली देखने को मिली है। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज 3,215 रुपए (1.33%) महंगी होकर 2,44,608.00 रुपए प्रति किलो के स्तर पर जा पहुंची है।
शादी के इस सीजन में सोने-चांदी की कीमतों इजाफा होने से लोग टेंशन में आ गए हैं। वहीं निवेशक भी इससे हैरान हैं। दूसरी ओर शादी-ब्याह या दूसरे मौकों के लिए गहने बनवाने वाले लोगों की आज कीमतों पर नजर बनी हुई है। उन्हें इन दोनों ही धातुओं की कीमतों में कमी होने का इंतजार है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें