Government Scheme: सरकार ने कर दिया है बेरोजगार युवाओं के लिए इस योजना का ऐलान, मिलेंगे हर माह 1500 रुपए

Hanuman | Thursday, 19 Feb 2026 01:21:49 PM
Government Scheme: The government has announced this scheme for unemployed youth, they will get Rs 1500 every month

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से बेरोजगार युवाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक पश्चिम बंगाल  सरकार की बांग्लार युवा साथ योजना भी है।

सीएम ममता बनर्जी  ने  विधानसभा चुनावों से इस नई योजना  का ऐलान किया है। राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार पाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ममता बनर्जी ने ये कदम उठाया है। इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1500 रुपए की वित्तीय मदद दी जाएगी।

इस राशि से वह अपनी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। ममता बनर्जी सरकार  की ओर से इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस येाजना का लाभ अगले पांच वर्षों तक युवाओं को मिल सकेगा। इस सरकारी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 तय की गई है।

PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.