- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि की 22 किस्त केन्द्र सरकार की ओर से जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। ये किस्त इसी महीने के अन्त तक जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों के तीन जरूरी काम पूरे होने चाहिए, नहीं तो वह किस्त के लाभ से वंचित हो जाएंगे। आज हम आपको इन तीनों कामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पहला काम आधार लिंकिंग करवाना है। आधार लिंकिंग का काम पूरा नहीं होने पर किस्त अटक सकती है। आधार और बैंक अकाउंट का लिंक होनाआवश्यक है।
वहीं ई-केवाईसी भी करवाना जरूरी है। फार्मर आईडी कार्ड नहीं बनवाने पर भी किसान किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। नए नियमों के तहत पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए ये काम जरूरी किया गया है। आपको आज ही ये काम पूरे करवा लेने चाहिए।
PC: theasiantalks
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें