Rajasthan High Court जयपुर बेंच को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 12:43:50 PM
Rajasthan High Court Jaipur Bench receives bomb threat again

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया है। आज एक बार फिर से इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों के अनुसार,  आज धमकी भरा मेल मिला है। इसमें में लिखा गया है कि सीजेआई का दौरा कैंसिल कराओ।

दोपहर 12 बजे तक हाई कोर्ट को खाली करवा लो। बम की धमकी के बाद यहां पर एक बार फिर से हड़कंप मच गया। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।  कोर्ट में करीब आधे घंटे की देरी से सुबह 11 बजे सुनवाई शुरू हो गई।  आपको बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को इससे पहले भी नौ बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 31 अक्टूबर के बाद आज 10वीं बार बम की धमकी मिली है।

इससे पहले गुरुवार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। गुरुवार को भी पूरे परिसर की तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। हाईकोर्ट को पिछले साल 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर और इस साल में 6, 17 और 19 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली  थी।

PC:  rajasthandirect
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.