Bobby Deol की फिल्म बंदर इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 01:29:06 PM
Bobby Deol's film Bandar will release in theatres on this day

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल का अब फिल्म बंदर में अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म की रिजीज डेट भी सभी के सामने आ गई है। खबरों के अनुसार, बॉबी देओल की इस फिल्म को  22 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। गत कुछ वर्षों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करने के बाद बॉलीवुड अभेनिता बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'स्पेशल प्रेजेंटेशन' कैटेगरी में इसके प्रीमियर के बाद से ही फिल्म की काफी का विषय बनी हुई है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकारों का भी अभिनय देखने को मिलेगा।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.