बॉलीवुड अभिनेता Hrithik Roshan को इस मामले में मिला है कानूनी नोटिस

Hanuman | Friday, 20 Feb 2026 01:18:05 PM
Bollywood actor Hrithik Roshan has received a legal notice in this matter

इंटरनेट डेस्क। ऋतिक रोशन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। इनकी गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। इस अभिनेता को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि ऋतिक रोशन अब एक परेशानी में घिर गए हैं।

खबरों के अनुसार, ये है कि राजस्थान के झालावाड़ उपभोक्ता न्यायालय ने एक परिवाद पर सुनवाई करते हुए ऋतिक रोशन और और मशहूर कोल्ड ड्रिंक कंपनी माउंटेन ड्यू दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायालय ने की ओर से ये नोटिस टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले उन विज्ञापनों से जुड़ा है, जिनमें उत्पाद के सेवन से 'असाधारण स्फूर्ति और एनर्जी' मिलने का दावा किया जाता है, को लेकर दिया गया है। इस मामले में न्यायालय ने ऋतिक रोशन और कंपनी को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में झालावाड़ बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट गुरचरण सिंह एक परिवाद दायर किया था।  एडवोकेट सिंह ने कहा कि विज्ञापनों में माउंटेन ड्यू पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार होने और डर पर जीत पाने जैसे दावे को हकीकत से कोसों दूर बताया है। उन्हें प्रचार को पूरी तरह निराधार बताया है।

PC: passionateinmarketing
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.