- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने शानदार अभिनय के दम पर शानदार पहचान बनाई है। उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में गिनती होती है। इस अभिनेत्री का अब फिल्म ईथा में अभिनय देखने को मिलेगा।
श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म ईथा की पुणे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग शहर और उसके आसपास के कई जगहों पर लंबे समय तक हुई। इससे पहले इसकी मुंबई शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हुई थी। आपको बता दें कि ईथा एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो प्रसिद्ध मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नरायणगांवकर के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है।
फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। रणदीप हुड्डा का भी अभिनय देखने को मिला है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभी तक कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय दिखा चुकी हैं। दर्शकों को अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ईथा का बेसब्री से इंतजार है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें