- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार का अब आगामी फिल्म हैवान में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। उनके साथ इस फिल्म में सैयामी खेर अभिनय करती नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म ‘हैवान’में अपने फिटनेस आइडल अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
अक्षय लंबे समय से सैयामी के फिटनेस और अनुशासन भरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत रहे हैं। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी ने हाल ही में एक मज़ेदार वीडियो भी शेयर किया।, जिसमें वे साथ में खेलते नजर आ रहे हैं। सैयामी ने बताया कि मैं अक्षय सर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। वह असली फिल्म स्टार हैं।
खबरों के अनुसार, सैयामी ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे मेरी फिटनेस यात्रा में प्रेरित किया। उनका अनुशासन, जीवनशैली और सेहत को प्राथमिकता देना हमेशा से मेरे लिए प्रेरणा रहा है। उनके साथ फिल्म हैवान में काम करना मेरे लिए बहुत रोमांचक है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें