अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा Salman Khan का अभिनय, रिलीज हुआ गाना

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 01:45:19 PM
Salman Khan's performance will now be seen in this film, the song has been released

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान का  अब फिल्म बैटल ऑफ गलवान में अभिनय देखने को मिलेगा। उनकी इस फिल्म का गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। सलमान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है। ये गाना फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है।

सोशल मीडिया हैंडल पर मेकर्स की ओर से से गाना शेयर किया गया है। इसके साथ मेकर्स ने लिखा कि मैं हूँ एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतज़ार तक का सफर दिखाया गया।

आपको बता दें कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा किया गया है। अपूर्व लाखिया फिल्म के डायरेक्टर हैं। बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करने वाली इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.