Valentine's Day पर पार्टनर के साथ घूमने का है प्लान तो पहले चेक कर लें पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 09:30:54 AM
If you are planning to travel with your partner on Valentine's Day, then first check the latest prices of petrol and diesel

इंटरनेट डेस्क। आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। बहुत से लोगों ने आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी तैयार कर लिया है। अगर आपका भी कही जाने का प्लान है तो  तो अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को लिस्ट जरूर ही देख लें।

 इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये ईंधन खरीदने होंगे। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए में ही मिलेगा। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपए खर्च करने होंगे।

देश के चार महानगरों में भी कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और  डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

रोजाना सुबह तय होती हैं कीमतें
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की रोजाना पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट किया जाता है। देश में लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार मार्च 2024 को कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। अब कीमतें कम होने का लोगों को इंतजार है।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.