- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। थर्ड शिक्षकों के तबादलों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसको लेकर जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को निशाने पर लिया। वहीं मदन दिलावर ने ट्रांसफर पॉलिसी बनने के बाद तबादलों पर विचार करने की बात कही। इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि अभी प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से थर्ड शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने विधानसभा में कहा कि मंत्री जी से सीधा सवाल है, क्या आप प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को गुमराह करने का काम कर रहे हो? आपने अपने बजट, आपने पार्टी के घोषणा पत्र में यह कहा था कि हम इसकी स्थानांतरण नीति बनाएंगे। आधा समय बीत चुका है, सवा दो साल से ऊपर हो गए। नीति कब बनेगी? कब इनके ट्रांसफर होंगे? आप कोई टाइमलाइन देना चाहेंगे। टाइमलाइन है कोई, समय सीमा है?
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी राज में 2018 में तो 2200 से ज्यादा तबादले किए थे, कांग्रेस राज में तो एक भी थर्ड ग्रेड शिक्षक का तबादला नहीं किया, आपको कौन रोक रहा था? इस दौरान उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग अभी तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया में जुटा है।
हैं।
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के जिलों से बाहर तबादलों का कोई प्रावधान नहीं होता
भजनलाल सरकार में मंत्री दिलावर ने इस दौरान ये भी बताया कि सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद तबादले किए जाते हैं। ग्रेड थर्ड शिक्षकों के जिलों से बाहर तबादलों का कोई प्रावधान नहीं होता, तबादला नीति फाइनल होने के बाद ही इस पर विचार किया जाएगा।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें