- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम में कई रूप देखने को मिल रही है। कुछ जिलों में तेज ठंड पड़ रही तो कुछ जिलों में अभी से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं कई जिलों में कल सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहे हैं। प्रदेश के सीकर, चूरू और फतेहपुर में लोगों को अभी कड़ाके की ठंड का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है।
दूसरी ओर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के लिए नया अलर्ट जारी हुआ है। आज से ठंड का प्रभाव कम हो सकता है। आगामी समय में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकते हैं। वहीं बादल, हल्की बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नए पश्चिमी विक्षोभों के क्रमिक रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। .पहला विक्षोभ कल से सक्रिय हो गया। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से सक्रिय होने की संभावना है। दोनों सिस्टम का असर राजस्थान के मौसम पर भी होगा।
इस दिन से प्रदेश मौसम में आ सकता है बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मौसम में 18 फरवरी के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हो सकती है। इसी कारण मौसम में उतार-चढ़ाव आएगा। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें