- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नरेंद्र “surrender” मोदी ने भारत के किसानों के साथ विश्वासघात किया है और किसान यह बात समझ चुके हैं। यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर सीधा हमला है।
राहुल गांधी ने कहा कि संसद में किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात में उनकी चिंता साफ़ दिखी। महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब भारी सब्सिडी और मशीनी ताक़त से लैस विदेशी फसलों के सामने बिना तैयारी खड़ा किया जा रहा है। यह बराबरी की लड़ाई नहीं, एकतरफ़ा दबाव है। सरकार के खोखले आश्वासन अब नहीं चलेंगे। किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता। कुछ भी हो जाए, मैं और कांग्रेस पार्टी भारत के अन्नदाताओं के हक़, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े हैं।
ट्रेड डील के जरिए सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले भी संसद में इस ट्रेड डील को लेकर कहा था कि ट्रेड डील के जरिए सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है। ऐसा पहले देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर हो जाएगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें