- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक कार के ट्रक ट्रेलर से टकराने से एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश से पांच लोग कार से जयपुर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर टिगरिया मोड़ पर ये हादसा हुआ है। यहां पर कार अचानक आगे जा रहे ट्रेलर के पीछे टकरा गई, इससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो जबकि एक गंभीर घायल हो गया।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। इस सड़क हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस की ओर से मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें