47 साल बाद एक साथ काम करेंगे कमल हासन और रजनीकांत, इस फिल्म में आएंगे नजर

Hanuman | Saturday, 21 Feb 2026 02:22:21 PM
Kamal Haasan and Rajinikanth will work together after 47 years, will be seen in this film

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर से एक साथ फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आएंगे। ये दोनों ही स्टार कलाकार 47 साल बाद रेड जायंट मूवीज की फिल्म ‘केएच एक्स आरके’में काम करते नजर आएंगे। रजनीकांत और कमल हासन ने आखिरी बार साल 1970 के दशक में एक साथ काम किया था।

लगभग पांच दशकों बाद दोनों को एक साथ देखने के लिए दर्शक भी जरूर ही उत्सुक होंगे। खबरों क अनुसार रेड जायंट मूवीज़ के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कमल हासन और रजनीकांत, सर को इस फिल्म के लिए एक साथ लाना हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

प्रवक्ता ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक सुखद घटना का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि रजनीकांत और कमल हासन ने शानदार अभिनय के दम पर भारतीय फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: cinejosh
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.