- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा धमाके करने की योजना बना रहा है। इस प्रकार का अलर्ट खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किया गया है।
खबरों के अनुसार, दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में आतंकवादी हमले का एक बड़ा अलर्ट अलर्ट खुफिया एजेंसियों ने जारी किया है। खबरों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी हुए इस अलर्ट के बाद दिल्ली के लाल किले के आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आतंकी लाल किले के आसपास के इलाकों और घनी आबादी वाले चांदनी चौक इलाके में मौजूद मंदिरों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से हमला करने का प्रयास कर सकते हैं। ये संदिग्ध साजिश 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए हालिया धमाके के बाद बदले के प्रयास से जुड़ी बताई जा रही है।
PC: iasexam
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें