- SHARE
-
खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को नौ विकेट से शिकस्त दी। ओमान की टीम 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने केवल 9.4 ओवर में चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने नाबाद 64 की तूफानी पारी खेली।
इस पारी के दौरान एक मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। मिचेल मार्श ने इन 64 में से 53 रन पहले 6 ओवर में बनाए थे। ये टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा पारवप्ले में यह बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में पहले 6 ओवर में 51 रन की पारी खेली थी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बतौर खिलाड़ी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में 57 रन बनाए थे। मार्श उनका ये 12 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं।
PC: espncricinfo