PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को सरकार देती है इतने फायदे, जान लें आप

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 12:50:17 PM
PM Vishwakarma Yojana: The government provides so many benefits to the beneficiaries, you should know about them

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकार की ओर से 18 तरह के काम करने वाले लोगों को फायदा दिया जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि सरकार इस योजना के माध्यम से लोगों को क्या-क्या लाभ देती है। योजना से जुड़ने वाले कारीगरों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन्हें अपने काम से संबंधित आधुनिक और उन्नत कौशल सिखाए जाते हैं।

वहीं सरकार की ओर से ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन 500 रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इसके अलावा, लाभार्थियों को 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। जिससे वह अपने व्यवसाय या शिल्प कार्य के लिए आवश्यक टूलकिट और उपकरण खरीद सकें।

सरकार की ओर से लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी उपलब्ध करवाई जाती है। योजना के तहत शुरुआत में 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपए का लोन दिया जाता है। ये लोन चुकाने पर बाद उसे आवश्यकतानुसार अतिरिक्त 2 लाख रुपए का लोन 30 महीनों के लिए दिया जाता है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.