- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के साथ जबरदस्त बहस हुई। सदन में अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लिए जाने के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। अशोक गहलोत भी आज विधानसभा में मौजूद रहे। खबरों के अनुसार, मंत्री अविनाश गहलोत ने जवाब देने के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर जूली को गुस्सा आ गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने इस दौरान कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि आज कंपिटीशन चल रहा है सवाल पूछने का, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साहब आज सदन में आए हैं। ये सुनते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भड़क गए और सीट से खड़े होकर तेज आवाज में बोल दिया कि आप तो जवाब दे दो, ये पॉलिटिकल जवाब नहीं चलेगा। क्या मतलब है इसका, मजाक बना रखा है, बकवास करवा लो।
विधानसभा का मजाक बना रखा है: जूली
कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि अध्यक्ष जी, मंत्री को जवाब देना चाहिए, ये तो हमपर उंगली उठा रहे हैं, जो पूछा जा रहा है उसका जवाब दें, तो कह रहे हैं कि गहलोत साहब आ गए। विधानसभा का मजाक बना रखा है।
ज्यादा तेज आवाज से झूठ सच नहीं होता है: अविनाश गहलोत
इस पर भजनलाल सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने तेज आवाज में कांग्रेस नेता जूली को जवाब दिया और कहा कि ज्यादा तेज आवाज में बात नहीं करिए, ज्यादा तेज आवाज से झूठ सच नहीं होता है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें