- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग में कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (सीएसजी) को लेकर जो हालात सामने आ रहे हैं, उन्हें चिंताजनक करार दिया है। डोटासरा ने इस संबंध में एक खबर को को पोस्ट कर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में मौजूदा शिक्षामंत्री मदन दिलावर को भी निशाने पर लिया है।
प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा की पर्ची सरकार की नाकामी से शिक्षा विभाग में कम्पोजिट स्कूल ग्रांट (सीएसजी) को लेकर जो हालात सामने आ रहे हैं, वो चिंताजनक हैं।
लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़
डोटासरा ने कहा कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अब तक ग्रांट जारी नहीं होना केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। स्कूलों में आवश्यक शिक्षण सामग्री, स्टेशनरी और बिजली-पानी के बिल भरने तक के लिए संस्था प्रधान एवं शिक्षक निजी उधार लेने को मजबूर हैं। सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता आर्थिक तंगी के कारण गिरती जा रही है।
करीब 100 करोड़ रुपए की ग्रांट पर संकट ने स्कूल संचालन को प्रभावित कर दिया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि करीब 100 करोड़ रुपए की ग्रांट पर संकट ने स्कूल संचालन को प्रभावित कर दिया है और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई, संसाधनों और शैक्षणिक वातावरण पर पड़ रहा है। सरकार को तत्काल जवाबदेही तय कर आपातकालीन प्रावधान से राशि जारी करनी चाहिए, नहीं तो असक्षम शिक्षा मंत्री व विभाग की ये लापरवाही शिक्षा व्यवस्था पर भारी पड़ेगी।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें