- SHARE
-
खेल डेस्क। डेविड मिलर (63 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44रन) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को मेजबान भारत को शिकस्त दी।
इस मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी के बाद बतौर फील्डर भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में शानदार फील्डिंग कर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने एक ओवर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़े। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।
एक बार विकेट के पीछे मिचेल हे जरूर ऐसा कर चुके हैं, जिन्होंने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में तीन कैच एक ओवर में पकड़े थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने भारतीय टीम के खिलाफ 15वें ओवर में तीन कैच पकड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने केशव महाराज के इस ओवर में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह के कैच पकड़े। इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए थे।
PC: espncricinfo