- SHARE
-
खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारती टीम आज आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। आज शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाले इस मुकाबले से पहले आज हम दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के हेड टू हेड रिकॉर्ड की जानकारी देने जा रहे हैं।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा विरोधी टीम साउथ अफ्रीका पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में से भारत ने 21 में जीत दर्ज की है। वहीं 13 मैचों में प्रोटियाज को जीत मिली है। वहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का 5-2 से से पलड़ा भारी है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मुकाबला 2024 का फाइनल था। जिसमें भारत को जीत मिली थी। भारत ने ये मुकाबला सात रन से जीतकर खिताब जीता था।
PC: spncricinfo