- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 के सुपर आठ चरण में आज भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। ये मुकाबला शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए दो बदलाव हो सकते हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है।
तीन मैचों में अभी तक खाता भी नहीं खोल सके हैं। उनके स्थान पर क्या संजू सैमसन को खेलने का मौका मिलेगा? ये देखने वाली बात होगी। वहीं वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में सुंदर चार ओवर में 36 रन दिए और कोई विकेट भी नहीं ले सके। उनकी जगह अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
PC: espncricinfo