Nepal: त्रिशूली नदी में गिरी यात्री बस, 18 लोगों की हुई मौत

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 01:03:15 PM
Nepal: Passenger bus falls into Trishuli River, 18 people killed

इंटरनेट डेस्क। नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नेपाल के धादिंग जिले में गजुरी के पास देर रात त्रिशूली नदी में एक यात्री बस के गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

खबरों के अनुसार, पोखरा से काठमांडू आ रही बस पृथ्वी हाईवे पर काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में आज तड़के 1:30 बजे त्रिशूली नदी में गिर गई। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिश्नु प्रसाद भट्टा ने इस संबंध में जानकारी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से 17 शव बरामद किए गए हैं और बस से 28 घायल यात्रियों की जान बचाई गई है।

 घायल यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के कर्मियों की ओर से बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना के असली कारण की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने माना कि अत्यधिक गति (ओवर स्पीडिंग) दुर्घटना का कारण हो सकती है।

PC: navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.