Mexico में हालात हिंसक होने के बाद हुई आगजनी की घटनाएं

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 12:00:52 PM
Arson incidents in Mexico after situation turns violent

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा के पड़ोसी देशों में गिने जाने वाले मैक्सिको देश में प्रमुख आपराधिक गिरोह के मुखिया एल मेनचो को सेना द्वारा मारे जाने के बाद गुस्से में आए उसके समर्थकों द्वारा जलिस्को प्रांत सहित कई अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद हालात हिंसक होने की सूचनाएं मिल रही हैं।

अब तक प्राप्त विवरणों के अनुसार, मैक्सिको में हथियारबंद समूहों द्वारा कई शहरों में सड़कों पर उतरकर वाहनों को आग लगाने के अलावा गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई हैं। हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जलिस्को और इसका तटीय पर्यटन शहर पुएर्तो वल्लार्ता शामिल बताए जा रहे हैं।

मैक्सिकन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश के एक शक्तिशाली आपराधिक गिरोह के नेता को मार दिया गया है, जिसके बाद विभिन्न इलाकों में अस्थिरता फैल गई है। देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.