तेहरान पर कभी भी हमला कर सकता है America, भारतीय दूतावास ने दी नागरिकों को तुरंत Iran छोड़ने की सलाह

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 04:53:37 PM
America can attack Tehran at any time, Indian Embassy advises citizens to leave Iran immediate

इंटरनेट डेस्क। ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठा लिया है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को तत्काल किसी भी हालत में ईरान छोड़ देने को कहा गया है। भारत की ओर से इस प्रकार की एडवाइजरी होने के बाद ईरान पर अमेरिकी हमले संकेत मिलने लगे हैं।

खबरों के अनुसार, भारतीय दूतावास ने आज जारी चेतावनी में कहा है कि भारत सरकार की ओर से 5 जनवरी 2026 को जारी की गई एडवाइजरी के क्रम में और ईरान में विकसित हो रही मौजूदा स्थितियों को देखते हुए वर्तमान में ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से आज ही ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

भारतीय नागरिकों से यात्रा दस्तावेज रेडी रखने ओर प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की गई है। भारतीय दूतावास की ओर से आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नंबर +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359 जारी किए गए हैं। वहीं ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in भी गई है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंचित है। वह नहीं चाहते हैं कि ईरान परमाणु संपन्न बने। इस संबंध में वह कई धमिकयां भी दे चुके हैं।

PC:  jansatta

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.