T20 World Cup: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर, संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह! कोच ने दे दिए हैं ये संकेत

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 03:57:14 PM
T20 World Cup: Abhishek Sharma will be out, Sanju Samson will be included in the playing XI! The coach has given these hints.

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को सुपर आठ के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है। इस हार के बाद अगले मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

इसी को देखते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के स्थान पर संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। अभिषेक शर्मा ने इस विश्व कप में अभी तक अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को बहुत ही निराश किया है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने अगले मैच में संजू सैमसन की वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास संजू सैमसन का ऑप्शन है। टॉप ऑर्डर में राइट-हैंड बैट्समैन होने से टैक्टिकल सहायता मिलतती है। 

इस दौरान डेशकाटे ने कहा कि हमारे पास दो रास्ते हैं या तो हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा रखें जो पिछले 18 महीनों से अच्छा कर रहे हैं, या फिर संजू को वापस लाएं। अगले दो मैचों से पहले इस पर गंभीर चर्चा होगी। आपको बात दें कि इस साल संजू ने भी बतौर ओपनर निराश किया है। उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 156 रन बनाए हैं। भारतीय टीम अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.