Rajasthan: कंबल विवाद पर भाजपा के पूर्व सांसद जौनपुरिया ने दिया है ये बयान, जूली ने साधा था निशाना

Hanuman | Monday, 23 Feb 2026 02:51:16 PM
Rajasthan: Former BJP MP Jaunpuria has given this statement on the blanket controversy, Jully also targeted him

इंटरनेट डेस्क। टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एक कारण से अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस ने टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया द्वारा कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तो जौनपुरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  

खबरों के अनुसार, यहां पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने मुस्लिम औरतों को भी कंबल बांटा, लेकिन बाद में वापस ले लिया। इसके बाद विवाद हुआ तो उन्होंने इस पर सफाई दी। पूर्व सांसद जौनपुरिया ने कहा कि ये उनका निजी कार्यक्रम था और इसमें किसी सरकारी योजना या धन का उपयोग नहीं हुआ। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और कार्यक्रम पूरी तरह व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित किया गया था।

 पूर्व भाजप सांसद ने गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया: जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया। आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे, जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत किया, पहले कंबल वितरण करके फिर वापिस ले लिया गया।

ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने धमकी तक दे डाली, ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताया। एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो वो इस तरह की हरकत करें ये बिल्कुल निंदनीय है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.