- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिलिकोसिस पीड़ितों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार से एक मांग की है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया में माध्यम से अपनी बात कही है। उन्होंने गत दिनों दौसा जिला अस्पताल के दौरे पर सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात हुई।
उनकी पीड़ा सुनकर मन व्यथित है। मरीजों ने बताया कि सिलिकोसिस होने के बावजूद उन्हें 'पीड़ित' नहीं माना जा रहा और उनके कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें इलाज और सहायता नहीं मिल पा रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने हमेशा मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। 2013: पहली बार सिलिकोसिस को गंभीर मानते हुए 1 से 3 लाख रुपये की सहायता शुरू की।
2019: नई 'सिलिकोसिस नीति' लाकर सहायता राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये (3 लाख पुनर्वास + 2 लाख मृत्यु पर) की, साथ ही पेंशन और पालनहार योजना से जोड़ा। हमने अपने कार्यकाल में लगभग 35,000 पीड़ितों को 911 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। मौजूदा सरकार से आग्रह है कि इन बेसहारा मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता दिखाए और तकनीकी खामियों के नाम पर रोकी गई सहायता तुरंत बहाल करे।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें