- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्य सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगा है। ये आरोप और कोई नहीं, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लगाया है। उन्होंने यूनुस पर उन्हें गैर-संवैधानिक तरीके से पद से हटाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। राष्ट्रपति ने एक बांग्लादेशी दैनिक अखबार को ढाका के राष्ट्रपति भवन बंगभवन में दिए एक साक्षात्कार में इस प्रकार का दावा किया है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में बांग्लादेश को अस्थिर करने और संवैधानिक संकट पैदा करने के कई प्रयास किए गए। इस दौरान मुझे किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल नहीं किया गया।
मेरे खिलाफ तरह-तरह की साजिशें रची गईं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि यूनुस ने संविधान के तहत निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। मुख्य सलाहकार के रूप में उनके साथ जरूरी संवाद नहीं किया। आपको बात दें कि हाल ही में हुए चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल कर यहां पर सरकार बनाई है।
PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें