- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 के अहम मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों की करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन बनाए। ये इस साल के विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में केवल 147 रन ढेर हो गई।
इस मैच में एक विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब वेस्टइंडीज ने कुल मिलाकर 19 छक्के अपनी पारी में लगाए। इस मामले में वेस्टइंडीज ने साल 2014 में नीदरलैंड्स के सबसे ज्यादा छक्कों की बराबरी कर ली है। इसके बाद जिम्बाब्वे की ओर से भी 12 छक्के लगे। इस प्रकार से पूरे मैच में 31 छक्के लगे। ये टी20 विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले साल 2014 में आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कुल 30 छक्के लगे थे। अब ये रिकॉर्ड करीब 12 साल बाद टूट गया है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने जीते सभी पांच मैच
वेस्टइंडीज की इस टी20 विश्व कप में लगातार पांचवी जीत है। इससे पहले ऐसा कोई भी टीम नहीं कर सकी है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक टी20 विश्व कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जो पांच खेले हैं, उन सभी में उसे जीत मिली है। वेस्टइंडीज के लिए ये लकी मैदान हो गया है। वेस्टंडीज की ओर से इस मैच में हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए थे। वहीं रोवमन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें