PM Modi के विदेशी सम्मानों में जुड़ा नया नाम, अब मिला इजरायल का स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 09:22:08 AM
PM Modi receives Israel's Speaker of the Knesset Medal, a new addition to his list of foreign honours

इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी सम्मानों की लिस्ट में एक और सम्मान का नाम जुड़ दिया है। इस बार इजरायल की संसद नेसेट ने पीएम मोदी का सम्मान दिया है। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  इजरायल की संसद नेसेट ने स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया है। ये इजरायल की संसद का सर्वोच्च सम्मान है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के पहले नेता हैं जिन्हें यह मेडल दिया गया है।  पीएम मोदी दुनिया के उन चंद नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों देशों के सर्वोच्च सम्मान दिया जा चुका है। पीएम मोदी को साल 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन भी दिया जा चुका है।

आपको बता दें कि इजरायल की संसद का सबसे बड़ा सम्मान स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल दुनिया के इन नेताओं को दिया जाता है जो जिन्होंने इजरायल के साथ दोस्ती को नई ऊंचाई दी हो। इजरायल की से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व और भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में प्रदान किया गया है। स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल को  दोनों देशों की मित्रता की नई मिसाल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने  दोनों देशों के इतिहास पर विस्तार से बात की। इसके बाद जैसे ही पीएम मोदी का संबोधन खत्म हुआ, संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सांसदों ने खड़े होकर भारतीय प्रधानमंत्री का सम्मान व्यक्त किया।

PC:  hindi.news18



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.