- SHARE
-
खेल डेस्क। कप्तान हैरी ब्रूक ( 51 गेंदों पर 100) की शतकीय पारी के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने सुपर आठ के इस मुकाबले में पहले खेलते हुए नौ विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस शतकीय पारी के दम पर ब्रूक ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने 50 गेंदों में शतक पूरा किया। अंत में वह 51 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही हैरी ब्रूक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम का कप्तान शतक नहीं लगा पाया था।
टी20 वर्ल्ड कप में ये संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में ब्रुक ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी की है। क्रिस गेल ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में शतक लगाया था। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम ही दर्ज है। गेल ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 47 गेंदों में शतक लगाकर ये उपलब्धि हासिल की थी।
इस मामले में तोड़ दिया गेल का रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने अपने नाम टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में भी उन्होंने क्रिस गेल का ही रिकॉर्ड ध्वस्त किया। क्रिस गेल ने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें