- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब धीरे-धीरे गमी का प्रभाव बढ़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने के बाद अब प्रदेश में सूरज के तल्ख तेवर ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा किया है। इसी के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के 23 जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। राजधानी जयपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग की से आगामी सप्ताह में तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई।
वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। लोगों को अब तेज गर्मी सहन करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से मंगववार को राजधानी जयपुर में 30.5 डिग्री, पिलानी में 31.2 डिग्री, सीकर में 29.0 डिग्री, कोटा में 31.8 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 33.5 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, चूरू में 32.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.8 डिग्री, अजमेर में 31.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.4 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री, माउंट आबू 25.4 डिग्री, नागौर 31.8, डूंगरपुर 32.4, जालौर 33.8, सिरोही 28.4, फतेहपुर 32.0, करौली 30.7, दौसा 30.9 और झुंझुनूं में 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें