विशेष शिक्षकों के लिए अब Gehlot ने सीएम भजनलाल से कर दी है ये मांग

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 08:36:41 AM
Gehlot has now made this demand to CM Bhajanlal for special teachers.

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेष शिक्षकों के हित में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांग की है। गहलोत ने इस संबंध में मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल,, कल प्रदेश के विशेष शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस सरकार के दौरान हमने विशेष शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के हितों का सदैव ध्यान रखा। 2020 में मानदेय में 25%, 2021 में मानदेय में दोगुनी एवं 2023 में 10% वार्षिक बढ़ोतरी का प्रावधान किया था।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 वर्षों से इन मानदेय कर्मियों की सुध नहीं ली गई है। हमारी सरकार द्वारा घोषित 10% स्वत: वार्षिक वृद्धि की अनुपालना वर्तमान सरकार में नहीं हो रही है। मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इन "विशेष योग्यजन" की सेवा में जुटे शिक्षकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मानदेय वृद्धि के आदेश तुरंत जारी करें।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.