Donald Trump ने भारत को दिया बड़ा झटका, अब लगा दिया है 126 प्रतिशत टैक्स

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 09:44:14 AM
Donald Trump gave a big blow to India, now he has imposed 126 percent tax.

इंटरनेट डेस्क। रेसिप्रोकल टैरिफ मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से हार का सामना कर चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। भारतीय सोलर पैनलों पर भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान कर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया है। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अब भारत से आयात होने वाले सोलर मॉड्यूल्स पर शुरुआती तौर पर 126 प्रतिशत  टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है।  

रेसिप्रोकल टैरिफ मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट हार के बावजूद ट्रंप का टैरिफ अभियान जारी रहा। पहले 10% वैश्विक टैरिफ लगाने के बाद उसे 15% तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तनाव बढ़ने के बाद उन्होंने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयातित सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स पर भी निशाना साधा है।

इन पर भी लगाया भारी टैरिफ
खबरों के अनुसार, अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। वाणिज्य विभाग के मुताबिक, ये कदम उन देशों के निर्यातकों को घरेलू अमेरिकी सोलर उत्पादों की तुलना में कम कीमत पर अपने उत्पाद बेचने से रोकने के लिए उठाया गया है। अमेरिका में सोलर ऊर्जा निर्माताओं को लाभ पहुंचाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना इस कदम का लक्ष्य है। इसी के तहत इंडोनेशिया के लिए यह प्रारंभिक शुल्क 86% से 143% और लाओस के लिए 81%  और भारत के लिए यह शुल्क 126% निर्धारित किया गया है। अमेरिका के इस कदम से भारत के सोलर ऊर्जा सेक्टर  पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

'PC: tfipost

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.