- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फरवरी माह समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी नहीं हुई है। किसानों को योजना की इस किस्त का इंतजार बना हुआ है।
ये किस्त कब जारी होगी, इस संबंध में अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की हर किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपए दिए जाते हैं। यानी सरकार ओर से हर साल किसानों को छह हजार रुपए दिए जाते हैं। ये किस्त हर चार महीने में जारी होती है।
पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त नवंबर में जारी हुई थी। 22वीं किस्त जारी होने का समय फरवरी में हो रहा था। केन्द्र सरकार की ओर से योजना की 22वीं किस्त फरवरी के बचे हुए दिनों में या मार्च माह की शुरुआत में जारी की जाती है। फरवरी माह में किस्त जारी नहीं होने पर सरकार इसे होली के बाद जारी कर सकती है।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें