Rajasthan: प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण माफियाओं के हो गए हैं हौसले बुलंद: बेनीवाल

Hanuman | Wednesday, 25 Feb 2026 03:13:51 PM
Rajasthan: Mafia's morale has been boosted due to the poor law and order situation in the state: Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिले में रियां बड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झींटीया के सरपंच हरसुख जाट पर बजरी माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस संबंध में बिना नाम लिए सरकार पर भी निशाना साधा है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर जिले में रियां बड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झींटीया के सरपंच हरसुख जाट पर बजरी माफियाओं द्वारा सुरियास गांव में किए गए जानलेवा हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के कारण माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आज राज्य में सरे आम गुंडागर्दी हो रही है और जिम्मेदार मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं। जिले में ऐसे माफियाओं की गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने प्रकरण को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है वहीं आरएलपी कार्यकर्ताओं को मौके पर जाने हेतु निर्देशित किया है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.