इस दिन Rajasthan आएंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस ने बना ली है ये रणनीति

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 12:28:26 PM
Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge will visit Rajasthan on this day; the state Congress has formulated this strategy

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से राजस्थान आने वाले हैं। कांग्रेस की राजस्थान इकाई की ओर से बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में अमेरिका के साथ केन्द्र सरकार द्वारा किए गए व्यापार समझौते के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बताया कि कांग्रेस इस समझौते का पुरजोर विरोध करते हुए राज्यभर में आंदोलन चलाएगी। आंदोलन की शुरुआत किसान सम्मेलन से होगी, जिसका आयोजन नौ मार्च को श्रीगंगानगर में प्रस्तावित है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

प्रदेश में मुख्यालय में आयोजित बैठक में ये दिग्गज भी हुए शामिल

प्रदेश में मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रभारी आदरणीय सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, सहप्रभारी चिरंजीव राव, रुतविक मकवाना, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेl

मोदी सरकार ने देश के किसानों और लघु व्यापारियों के साथ विश्वासघात किया: जूली

टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसानों और लघु व्यापारियों के साथ विश्वासघात कर राष्ट्रीय हितों को ठेस पहुंचाई है तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील में आत्मसमर्पण कर देश की संप्रभुता को गिरवी रखने जैसा बेहद शर्मनाक कदम उठाया है। देश के सम्मान तथा किसानों-कामगारों और छोटे व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर मजबूती से संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है l

PC:  inc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.