Railway News: एक मार्च से होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, आपको करना होगा ऐसा

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 03:11:58 PM
Railway News: This big change is going to happen from March 1, you will have to do this

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग रेल से यात्रा करते हैं। अगर आप भी नियमित रूप से रेल से यात्रा करते हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये हैं कि एक मार्च से रेलवे से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। अभी तक यात्री जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यूटीएस ऐप का सहारा ले रहे हैं। रेलवे ने अब इस ऐप को बंद करने का निर्णय लिया है।

ये ऐप एक मार्च से बंद हो जाएगा। खबरों के अनुसार, 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आपको नए ऐप का उपयोग करना होगा। अब टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नया रेलवन ऐप इस्तेमाल करना होगा।

जनरल टिकट हो, प्लेटफॉर्म टिकट या रिजर्वेशन करना हो, सब कुछ आपको एक नए ऐप में मिल जाएगा। इसके लिए आपको अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। नए रेलवन ऐप का इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। ये ऐप आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.