- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ में आज दो मैच खेले जाएंगे। ये दोनों ही मैच भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण है। पहला मैच आज वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।
ये दोनों ही मैच सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि भारत किस प्रकार से सेमीफानइल में पहुंच सकता है। अगर भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने पर सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी।
अब अगर साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। भारतीय टीम के बचे हुए दोनों मैच जीतने पर 4 अंक हो जाएंगे। जबकि जिम्बाब्वे शून्य पर रह जाएगी। वेस्टइंडीज दो पर रुक जाएगी। ऐसे में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीधे और आसानी से सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी।
ऐसा होने पर रन नेट तय करेगी सेमीफाइनल की सीट
वहीं वेस्टइंडीज की टीम आज साउथ अफ्रीका को हरा देती है और साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे को शिकस्त देती है तो वेस्टइंडीज के पास 4 अंक, साउथ अफ्रीका 4 अंक और अगर भारत भी अपने दोनों मैच जीतने में सफल हो जाता है तो उसके पास 4 अंक हो जाएंगे। ऐसा होने पर रन नेट से सेमीफाइनल की टीमें तय होंगी। ऐसे में भारतीय टीम को अपने दोनों मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें