T20 World Cup: आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम, प्लेइंग इलेवन में होंगे ये दो बदलाव!

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 12:50:19 PM
T20 World Cup: India will face Zimbabwe today, there will be these two changes in the playing eleven!

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए चेन्नई में खेला जाने वाला ये मैच करो या मरो वाला मैच है। अगर टीम इंडिया आज हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने में वह सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं।

इस बात के संकेत बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए हैं। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी टीम में लगभग पक्की लग रही है। इसके लिए वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा को एक और मौका मिल सकता है।

यह बैटिंग कोच के बयान से साफ लग रहा था। वहीं रिंकू सिंह के खेलने पर संदेह है। उनके स्थान पर संजू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। तिलक वर्मा का भी अभी तक टूर्नामेंट में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इसलिए उनपर भी तलवार लटकती नजर आ रही है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं। वहीं इशान किशन तीसरे स्थान पर खेलने आ सकते हैं।  भारतीय टीम के लिए आज का मैच जीतना बहुत ही जरूरी है।

भारत की संभावित संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.