PM Modi के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ये माइलस्टोन पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने   

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 02:29:42 PM
PM Modi sets a major record, becoming the first world leader to cross this milestone

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनिया में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसी कारण अब उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पीएम मोदी आज इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मामले में पीएम मोदी से काफी पीछे हैं।

आपको बता दें कि पीएम  नरेन्द्र मोदी साल 2014 में मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से ज्यादा हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर, ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पीएम मोदी अभी इजरायल दौरे पर हैं।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.