मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बात के लिए PM Modi को दी बधाई, कहा- दुनिया के पहले राजनेता…

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 03:29:54 PM
Chief Minister Bhajan Lal Sharma congratulated PM Modi for this

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स का कीर्तिमान स्थापित करना केवल एक संख्या नहीं, बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के स्नेह, विश्वास और उनके प्रति निरंतर बढ़ती लोकप्रियता का सशक्त प्रमाण है।

दुनिया के पहले राजनेता के रूप में यह उपलब्धि प्राप्त करना उनके प्रेरक नेतृत्व और जन-जन से आत्मीय संवाद की अद्भुत क्षमता को दर्शाता है। इसी आत्मीय जुड़ाव ने उन्हें देश के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक हृदय और हर पीढ़ी का अपना बना दिया है।

भजनलाल शर्मा ने  कहा कि  प्रधानसेवक के रूप में उनका प्रत्येक संदेश करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और विश्वास की अभिव्यक्ति है। तकनीक के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों से निरंतर जुड़े रहकर उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सहभागी एवं जन-केंद्रित बनाया है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.