- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का प्रभाव भारत में भी दिखाई दे रहा है। इस जंग के कारण देश में कई उड़ानों का संचालन रद्द किया गया है।
राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी इसका प्रभाव नजर आया है। इसके कारण दूसरे दिन भी जयपुर से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को युद्ध के हालात के दौरान दुबई एयर स्पेस बंद होने के रद्द किया गया है।
खबरों के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर से दुबई और शारजाह के बीच संचालित छह उड़ानों का संचालन रद्द किया गया है। वहीं इस जंग के कारण बैंकॉक और मलेशिया को छोड़कर अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से गुलाबी नगर का हवाई संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
बताया जा रहा है कि दुबई एयर स्पेस बंद के कारण शारजाह, दुबई, अबूधाबी और मस्कट के लिए संचालित सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उड़ानों का संचालन दोबारा कब शुरू होगा। इस कारण गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों से एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य करने क अपील की गई है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें